Lokayukta Trap : लोकायुक्त पुलिस ने ASI को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया!

1365

Lokayukta Trap : लोकायुक्त पुलिस ने ASI को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

 

Bhopal : लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए छोला थाने के सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उसने शिकायत का मामला निपटाने के एवज़ में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी से 8 फरवरी को की गई थी। इस क्रम में आज संतोष सिंह दांगी को 10 हजार रुपए लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

आवेदक हेमंत कुमार आर्य पिता सुखलाल आर्य निवासी गीता नगर विदिशा रोड भानपुर भोपाल ने 8 फरवरी को लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि वह कियोस्क का संचालन करता था, जिसे जून 2023 में बंद कर दिया गया। जगदीश शर्मा नाम के व्यक्ति ने छोला थाने पर आवेदक के विरुद्ध शिकायत की जिस पर छोला थाने पर सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह ने बुलाकर रसीद दिखाई। जिस पर आवेदक के सील और हस्ताक्षर नहीं थे। थाने के सहायक उपनिरीक्षक संतोष डांगी ने 50 हजार की मांग की थी। आज 10 फरवरी 2024 को जब संतोष डांगी 10 हजार की रिश्वत ले रहे थे तो उन्हें लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

लोकायुक्त की ट्रेप टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला ने किया। टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध शामिल रहे।