Corona in MP: 24 घंटे में मिले 18 नए केस, बेतूल में पांच पॉजीटिव मिलने से हड़कंप, भोपाल में आज फिर सबसे ज्यादा 7 मामले

757
Corona Alert:

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार मिलते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में फिर 18 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में लगातार सबसे ज्यादा 7 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेतूल में कल 5 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है।
इंदौर में 5 और जबलपुर में एक मरीज मिला है। इंदौर में भी 5 से 16 साल के 11 बच्चे गत दिनों में पॉजिटिव मिल चुके हैं जिनमें से अभी 6 एडमिट है।

एमपी में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 164 पहुंच गई है। प्रदेश में पिछले 26 दिन में 409 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 178 और इंदौर में 142 शामिल है।
भोपाल में अभी 72 एक्टिव केस हैं। इनमें 41 होम आइसोलेशन में और 31 अस्पताल में भर्ती हैं।