WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी, MP में 2 दिन बाद तापमान में फिर से आएगी गिरावट!

WhatsApp Image 2024 02 18 At 9.15.30 AM

Weather Update: पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी, MP में 2 दिन बाद तापमान में फिर से आएगी गिरावट!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में मार्च 15 मार्च तक मौसम में बदलाव होगा। इस बीच तीन बार बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनेगी। इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक पड़ेगा।

मौसम विभाग और वेदर सैटेलाइट के अनुसार कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में इस समय बारिश बर्फबारी की स्थिति है। यह क्रम अगले 5-6 दिन चलना है। इसके बाद पुनः फरवरी अंत से मार्च पहले सप्ताह तक बर्फबारी और बारिश की स्थिति बनेगी। बाद में मार्च के दूसरे सप्ताह में भी यही स्थिति फिर पैदा हो सकती है।

उत्तर भारत का मौसम पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर कर रहा है। इसका फैलाव हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तक होगा और प्रभाव दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश में भी मौसम परिवर्तन की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में अभी उछाल है। दो दिन बाद से तापमान फिर लुढ़कने लगेगा और अगले शुक्रवार, शनिवार,रविवार, सोमवार तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी ठंड एक बार फिर चमकेगी फिर गर्मी का एहसास होगा और मार्च के तीसरे सप्ताह तक फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में पारा अधिकतम 30, 32 तो न्यूनतम 16-17 चल रहा है। अगले 5 दिन बाद यही पारा अधिकतम 25 तो न्यूनतम 10 तक जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बादलों का फैलाव देखने को मिलेगा। इसी तरह दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तर पूर्वी आंध्र प्रदेश में भी बादल नजर आएंगे। भारत में आज गहरे रूप से कोहरा कहीं भी नहीं है।

दक्षिण राज्यों में हल्के बादल नजर आएंगे। अगले सप्ताह तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है।