रीवा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में 234 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, डिप्टी CM शुक्ल ने दी शुभकामनाएँ

327

रीवा में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में 234 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, डिप्टी CM शुक्ल ने दी शुभकामनाएँ

भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाय योजना की सफलता का आभास नवदंपत्तियों व उनके परिजनों के चेहरों में खुशी का भाव देखकर हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुष्पवर्षा कर नव-युगलों को शुभ आशीर्वाद दिया। उप मुख्यमंत्री ने नवदंपत्तियों को प्रतीक स्वरूप 49-49 हजार रूपये के चेक प्रदान किये। रीवा जनपद पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र के 234 जोड़े रीवा में सामूहिक विवाह आयोजन में दाम्पत्य जीवन में बंधे। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष जनपद पंचायत रीवा श्रीमती संगीता यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नवयुगल के परिजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 02 23 at 5.47.27 PM