Ex IPS joined BJP: 1984 बैच के पूर्व IPS अधिकारी सुखराज सिंह भाजपा में शामिल 

579

Ex IPS joined BJP: 1984 बैच के पूर्व IPS अधिकारी सुखराज सिंह भाजपा में शामिल 

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद एवं न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व IPS अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुखराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। सुखराज सिंह भारतीय पुलिस सेवा में 1984 बैच के अधिकारी है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी परिवार लगातार बढ़ रहा है। जिसके अंतर्गत आज सुखराज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री सिंह की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं भाजपा परिवार में उनका स्वागत करता हॅू।

IMG 20240303 WA0091

श्री सुखराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर समाज की सेवा के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री एस.एस. उप्पल उपस्थित रहे।