Unique Wedding : दुल्हन की मांग दूल्हे ने अस्पताल में भरी, पंडित ने किया मंत्रोच्चारण!

आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि दुल्हन अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई!

215

Unique Wedding : दुल्हन की मांग दूल्हे ने अस्पताल में भरी, पंडित ने किया मंत्रोच्चारण!

Durgapur (West Bengal) : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक युवक-युवती की शादी की तिथि तय हुई थी। लेकिन, उससे कुछ दिन पहले ही युवती को लीवर की समस्या उत्पन्न हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावया गया। शादी के दिन भी अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई। अंत में शादी की तय तिथि के दिन ही दोनों ने अस्पताल में ही अनोखी शादी कर ली।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अनोखी शादी का मामला सामने आया है। शनिवार को युवक-युवती की शादी की तिथि तय हुई थी, लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही युवती को लीवर की समस्या हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शादी के दिन भी अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई। अंत में शादी की तय तिथि के दिन ही अस्पताल के बेड पर ही पुरोहित ने मंत्रोच्चारण करवाया एवं बेड पर ही माला बदलना हुआ एवं वर ने वधु की मांग भरी। इस शादी के गवाह अस्पताल के चिकित्सक, नर्स, अस्पताल कर्मी के अलावा अस्पताल में इलाजरत मरीज बने। यह घटना शहर के सिटी सेंटर स्थित लाइफ केयर अस्पताल की है।

अस्पताल में भर्ती हुई थी दुल्हन
दुर्गापुर के श्यामपुर निवासी सुचरिता पात्रा का दिल्ली सोनीपथ से काम के सिलसिले में आएं अमित मुखर्जी के साथ ढाई साल पहले मुलाकात हुई, दोनों में प्रेम संबंध हो गया। वर्तमान में दोनों नोयडा में कार्यरत है। दोनों के परिन भी शादी के लिए तैयार हो गए। शादी की तिथि 2 मार्च को तय हुई। जिसकी तैयारी भी दोनों के परिजन कर रहे थे। इस बीच 5 दिन पहले अचानक सुचरिता लीवर की समस्या के कारण बीमार हो गई।

परिवार वालों ने सिटी सेंटर के अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच के बाद पता चला कि वह हेपाटाइटिस से भी पीड़ित है एवं पीलिया से भी ग्रस्त है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। पहले से उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ, लेकिन अस्पताल से छुट्टी देने जैसा सुधार नहीं हुआ। इधर शादी की तैयार भी पूरी हो गई थी।

अस्पताल प्रबंधन ने दी शादी की अनुमति
ऐसे में दो परिवार के सहमति से अस्पताल प्रबंधन से शादी की इजाजत मांगी। अस्पताल प्रबंधन ने भी उन्हें अनुमति दे दी। बस क्या था, शनिवार की देर संध्या अस्पताल में ही विवाह की तैयारी शुरू हो गई। वर पक्ष के अलावा सुचरिता की मित्र व परिवार के कुछ लोग भी पहुंचे। पुरोहित ने मंत्रोच्चारण से शादी संपन्न करवाई। अमित व सुचरिता ने कहा कि अचानक हमलोग चिंता में पड़ गए थे, अब अस्पताल प्रबंधन की अनुमति से शादी हुई।

अमित ने कहा कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि सुचरिता अस्पताल में भर्ती है, उससे भी फोन पर बात हुई। वह रो रही थी, मैंने उसे आश्वस्त किया। उसी अनुसार सब हुआ। अस्पताल के निदेशक अनूप पुरकायस्थ ने कहा कि हमलोग नव दंपती के खुशहाली की कामना करते है।