WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big News: मारे गए ईरान के सबसे बड़े नेता अली खामेनेई, 40 दिन का शौक

462

Big News: मारे गए ईरान के सबसे बड़े नेता अली खामेनेई, 40 दिन का शौक

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट से सबसे बड़ी खबर सामने आई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है.

प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं. प्रेस टीवी ने यह भी कहा है कि 40 दिन का शोक रहेगा।

 

अली हुसैनी खामेनेई ( जन्म 19 अप्रैल 1939) एक ईरानी धर्मगुरु और राजनीतिज्ञ हैं , जिन्होंने 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में कार्य किया है। वे इस पद को संभालने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले उन्होंने 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की बेटी, दामाद और नाती इन हमलों में मारे गए हैं.

फ़ार्स ने यह भी बताया है, “कहा जा रहा है कि इन हमलों में ख़ामेनेई की एक बहू की भी मौत हो गई है.”

पहले कुछ ख़बरें आई थीं कि उनकी बहू और दामाद की मौत हो गई है, लेकिन बाद में इसे ख़ारिज कर दिया गया था.

ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत से जुड़े दावे की पुष्टि नहीं की है.