3 Congress Leaders Joining BJP Today: एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के 3 बड़े नेता आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

1779
Bjp In Bengal

3 Congress Leaders Joining BJP Today: एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के 3 बड़े नेता आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

 

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें एक हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी जो विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों पहले भाजपा से कांग्रेस में गए थे और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था। अब उनकी फिर से भाजपा में वापसी हो रही है।

इसके अलावा कांग्रेस के दो पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी भी आज भाजपा का दामन थामेंगे।

अभी सुबह सुबह 11:15 बजे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में यह तीनों नेता अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे।