Eye Donation : स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी! 

1481

Eye Donation : स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी! 

Ratlam : शहर के नागरवास निवासी, मनोरमा प्रींटींग प्रेस के संस्थापक, समाजसेवी महावीर प्रसाद शर्मा का देवलोकगमन होने पर परिजनों की सहमति से उनके नेत्रदान करवाए गए।

 

नेत्रदान के संदर्भ में नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी अजय भंडारी, नारायण मेहता, नरोत्तम शर्मा (पंडित राजू हाकी) की प्रेरणा से उनके सुपुत्र सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा एवम परिजनों की सहमति से बड़नगर के गीता भवन के डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया गया। तब डॉ ददरवाल और उनकी टीम के परमानंद, पंकज मोरवाल द्वारा प्रातः 10.30 बजे शर्मा का कार्निया लिया।

 

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल,

शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, प्रशांत व्यास, गोपाल पतरावाला उपिस्थित थे।