70 श्वानों का हुआ एंटी रेबीज टीकाकरण, 170 श्वानों का अभियान के तहत हुआ टीकाकरण!

483

70 श्वानों का हुआ एंटी रेबीज टीकाकरण, 170 श्वानों का अभियान के तहत हुआ टीकाकरण!

 

 

Ratlam : शहर में श्वानों काटने से होने वाली रेबीज बीमारी से नागरिकों को बचाने हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा विगत दिनों बैठक में दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने जीवमेंत्री परिवार, एनिमल लवर्स ग्रुप, एवं अन्य संस्थाओं के साथ श्वान एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर 3 अप्रैल को अलकापुरी व 4 अप्रैल को दीनदयाल नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया जिसके तहत अलकापुरी, कस्तुरबा नगर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से 16 व दीनदयाल नगर की विभिन्न गलियों से 54 श्वानों को नियमानुसार पकड़कर उनका टीकाकरण किया गया।

 

अभियान के तहत अब तक 170 श्वानों का टीकारण किया जा चुका है। मौमिनपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जे.के. पटेल साथ जीव मैत्री परिवार व एनिमल लवर्स ग्रुप के सदस्य सर्वश्री पंकज मेहता, अभिषेक काबरा, लोकेश कटारिया, पवन पांचाल, विवेक, गौरव सिसोदिया, शैलेंद्र गोठवाल, आदि की उपस्थिति में एबीसी ग्रुप द्वारा मौके पर श्वानों को पड़कर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर के माध्यम से वैक्सीनेशन करवाया गया।

IMG 20240404 WA0109 1

निगम आयुक्त भट्ट ने बताया कि कुत्तों के काटने की मुख्य वजह उनका भूखा, प्यास होना होता हैं। जीव मैत्री परिवार, एनिमल लवर्स ग्रुप के समन्वय से शहर में जानवरों के लिए भोजन और पानी का उचित प्रबंध किया जाएगा। नगर निगम जीव मैत्री परिवार और एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से इसके लिए शहर में पानी की टंकियां रखी जाएगी। जिन क्षेत्रों में श्वानों के काटने समस्या सबसे ज्यादा है उन क्षेत्रों में प्राथमिकता से टीकाकरण करवाया जाएगा। निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण के अभियान में आमजन की सहभागिता से मौके पर किया जाने वाला वैक्सीनेशन किसी भी प्रकार से गंभीर बीमारी को रोकने में सहायक होगा नगर के चयनित क्षेत्र में होने वाले इस अभियान में आमजन की सहभागिता अनिवार्य हैं।