Weather Update: MP में इंदौर, भोपाल,जबलपुर सहित कई स्थानों पर आज से 14 अप्रैल तक बारिश के आसार, देश में बादलों की बिछी रेल!

मौसम के मिजाज इस बार दिखा रहे है कुछ अलग रंग!

2181

Weather Update: MP में इंदौर, भोपाल,जबलपुर सहित कई स्थानों पर आज से 14 अप्रैल तक बारिश के आसार, देश में बादलों की बिछी रेल!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मौसम के मिजाज इस बार कुछ अलग रंग में देखने को मिल रहे हैं। अप्रैल के महीने में जब गर्मी अपना रूप दिखाने लगती है, ऐसे में बादलों के संग सिर्फ आंख मिचौली होती है, लेकिन इस बार मौसम के मिजाज इस महीने में अलग ही नजर आ रहे हैं।

भारत की पश्चिम दिशा से (अफ्रीका से भी पहले) बादलों का जो बवंडर उठ रहा है वह सीधे भारत आकर और भारत से गुजर कर चीन की तरफ जा रहा है। यह बवंडर लगभग आधी पृथ्वी का घेरा बनाए हुए हैं। इसी के साथ उत्तर पश्चिम दिशा से आ रहे बादल भी मिलकर भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों से गुजर रहे हैं।

 

पश्चिम से पूर्व की ओर चल रहा बादलों का घेरा मुख्यत: राजस्थान और उत्तरी गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर है। यहां से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरी ओडिसा, बंगाल से होकर पूरी राज्यों को पार करता हुआ चीन की ओर जा रहा है। इन राज्यों में जहां भी बादलों का ठहराव हो रहा है वहां बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश में आज से बादलों का घना रूप नजर आएगा जो 14 अप्रैल तक रहने की संभावना है। इन घेरे में जहां-जहां भी बादलों की जमावट होगी वहां वहां बारिश की संभावना रहेंगी। मौसम जानकारी के अनुसार आज ग्वालियर, भोपाल ,नीमच, मंदसौर, जबलपुर में बारिश हो सकती है। शाम होते-होते इंदौर, धार ,झाबुआ ,देवास ,उज्जैन में भी बारिश की संभवना बनेगी।