Weather Update: MP के कई हिस्सों में आज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार,यह सिलसिला अगले 3 दिन रहेगा!

अब दक्षिण महासागर से उठे बादल, दक्षिण और उत्तरी राज्यों में बारिश, महाराष्ट्र पर दबाव से मध्य प्रदेश में भी जमावट!

1024

Weather Update: MP के कई हिस्सों में आज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार,यह सिलसिला अगले 3 दिन रहेगा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख हिमाचल प्रदेश में बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। बादलों का नया समीकरण दक्षिण भारत से शुरू हो रहा है जो दक्षिण राज्यों से लेकर महाराष्ट्र तक अपना दबाव बनाए हुए हैं और बादलों का रुख यहां से मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहा है।

मध्य प्रदेश में आज महाराष्ट्र की ओर से आ रहे बादल दक्षिण से घुसकर उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं जिससे आज फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है जो दोपहर बाद तेज हो जाएगी। आज आंधी तूफान की संभावना भी बनी हुई है इसी के साथ अधिकतम तापमान में आज से गिरावट शुरू हो जाएगी।

मध्य प्रदेश के खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन ,ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, जबलपुर ,बैतूल आदि इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी यह सिलसिला अगले तीन दिन और चलने की संभावना है।

पश्चिमी हवाओं के असर से राजस्थान से भी बादलों का प्रवाह उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर बना हुआ है। इस तरह दक्षिण और पश्चिम भाग से मध्य प्रदेश को बादलों की रसद मिल रही है

दक्षिण महासागर में पूर्व की ओर से बादलों का जत्था मानसून की शक्ल में आगे बढ़ रहा है जो भारत के दक्षिणी राज्यों केरल तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कई जगह बारिश कर सकते हैं। यह बादल दक्षिण से उठकर महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश और से गुजर कर छत्तीसगढ़ को छूते हुए यूपी बिहार के मार्फत उत्तर पूर्व की ओर बह रहे हैं।

महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों में मुंबई में भी बारिश हो सकती है।