देश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा,अचानक वृद्धि से आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर   

352

देश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा,अचानक वृद्धि से आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

नई दिल्ली। देश में आज से पेट्रोल और डीजल में महंगे हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल की बड़ी हुई दरें आज सुबह से लागू हो गई है। अचानक वृद्धि से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है। ईंधन की कीमतों में इस अचानक वृद्धि से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई देने लगा है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं और खाद्य सामग्री की कीमतों पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

देश के विभिन्न शहरों में नई कीमतें लागू होने के बाद वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं विपक्षी दलों ने भी ईंधन मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।