Weather Update: मौसम में एक बार फिर नए बदलाव के संकेत, प्री मानसून बारिश जून के पहले सप्ताह तक खिसकी!

455

Weather Update: मौसम में एक बार फिर नए बदलाव के संकेत, प्री मानसून बारिश जून के पहले सप्ताह तक खिसकी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

नित नए बदलते मौसम ने एक बार फिर नए बदलाव के संकेत दिए हैं। अब प्री मानसून बारिश जून के पहले सप्ताह तक खिसक गई है।

वहीं, गर्मी में इजाफा रोहिणी के आधे दिनों तक चलता रहेगा। रोहिणी के तीसरे दिन से गर्मी से राहत मिलने लगेगी और कम से कम तीन से चार डिग्री अधिकतम तापमान के लुढ़कने की संभावना है। यह बदलाव उन दिनों पश्चिमी हवाओं के कारण होगा जो दक्षिणी गर्म हवाओं को रोकने में सफल होगी।

 

बहरहाल उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह साफ है। हल्के बादल दोपहर बाद दिखाई दे सकते हैं। हाल फिलहाल बादल पश्चिम क्षेत्र से राजस्थान की ओर घुसते हुए उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं।

वहीं दक्षिण में अभी भी बादलों का जमघट बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी खासे बादल हैं और केरल तमिलनाडु कर्नाटक और आंध्र में भी कई जगह बारिश की संभावना है। दक्षिण महासागर में पश्चिम की तरफ से उठते हुए बादल धीरे-धीरे महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं। आज महाराष्ट्र के दक्षिण भाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है जबकि मुंबई में बादल घने छाएंगे।

 

मध्य प्रदेश में अभी भी चक्राकार बादल बने हुए हैं जो पश्चिम से आकर प्रदेश में उत्तर से घुसकर दक्षिण पूर्व की ओर से घूम रहे हैं। इसलिए दक्षिण पूर्व में आज भी (जबलपुर, सागर, बैतूल आदि इलाकों में) बारिश की संभावना है।