हत्या के सबूत से छेड़छाड़ करने वाला होटल संचालक भी गिरफ्तार!

जानिए क्या हैं पूरा मामला।

806

हत्या के सबूत से छेड़छाड़ करने वाला होटल संचालक भी गिरफ्तार!

Ratlam : शहर के स्टेशन रोड़ स्थित होटल अशोका में 23-मई-24 को आनन्द नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और शव को एम्बुलेंस में रखकर इधर उधर घुमाया था और सालाखेड़ी क्षेत्र के पास मृतिका के शव को एम्बुलेंस में ही छोड़कर भाग गया था।

सूचना के आधार पर शहर की थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग क्रमांक 36/24 धारा-174 में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि मृतिका का पति आनंद भाटी अपनी पत्नी मृतिका के साथ स्टेशन रोड़ के होटल अशोका में ठहरा था, जहां मृतिका गीताबाई और उसके पति आनंद के बीच झगड़ा हुआ था, झगड़े में गीता बाई को सिर में गंभीर चोट आने की वजह से वह घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी आनंद पिता कैलाश भाटी जाति वाल्मिकी निवासी पाल्याकला थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन में पुलिस ने पड़ताल में पाया कि होटल अशोका के संचालक हरीश पिता नेहचलदास पाहुजा (60) जाति सिंधी निवासी 9 शास्त्री नगर ने होटल में हुई हत्या की जानकारी होने के बाद भी पुलिस से छुपाया था और पुलिस को न देते हुए हत्या के साक्ष्य को मिटाने का काम किया था। हरिश पाहूजा ने हत्या की घटना के बाद बिस्तर की चादर जो कि पूरी तरह खून से सनी हुई थी जिसे धोकर छत पर सुखा दी थी, इसके अलावा होटल में अनियमितता भी पुलिस को देखने को मिली, वहीं होटल का नगर पालिका निगम में लायसेंस का नवीनीकरण नहीं होना पाया गया। होटल संचालक का कृत्य धारा-201 भादवि का अपराध होना पाया गया, इसलिए पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी पाहुजा को जेल भेजने के निर्देश दिए।

आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक शरीफ खान इंचार्ज थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, महेन्द्र फतरोड़, अजय शर्मा, आर गोखले की भूमिका रहीं।