Engineer Has Retired : इंजीनियर व्यास व सोनी हुए सेवा निवृत्त, कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने दी विदाई!

570

Engineer Has Retired : इंजीनियर व्यास व सोनी हुए सेवा निवृत्त, कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने दी विदाई!

 

Ratlam : नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास व सहायक यंत्री श्याम सोनी द्वारा स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लिए जाने व लोक निर्माण विभाग की भृत्य श्रीमती चैनकुवंर झालाबाई की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।

IMG 20240601 WA0037

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट व लेखाधिकारी विकास सोलंकी आदि ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में सुरेशचन्द्र व्यास, श्याम सोनी व श्रीमती चैनकुवंर झालाबाई द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए कार्यों प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

IMG 20240601 WA0036

इस अवसर पर सुरेशचन्द्र व्यास व श्याम सोनी को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा श्रीमती चैनकुवंर झाला बाई का शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सुरेशचन्द्र व्यास, श्याम सोनी व श्रीमती चैनकुवंर झालाबाई का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल झालीवाल व आभार स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह ने माना।