Indore Lok Sabha Result : इंदौर सीट पर NOTA ने रिकॉर्ड बनाया, 61850 वोट मिले!

स्टेडियम में इस बार भीड़ नदारद, निर्दलीयों के समर्थक भी दिखाई नहीं दे रहे!

933

Indore Lok Sabha Result : इंदौर सीट पर NOTA ने रिकॉर्ड बनाया, 61850 वोट मिले!     

इंदौर के मतगणना स्थल से गोविंद राठौर की रिपोर्ट

Indore : इस बार देश में इंदौर संसदीय सीट का चुनाव अनोखा है, जहां भाजपा उम्मीदवार के सामने कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। क्योंकि, यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार भागकर भाजपा में शामिल हो गया था। ऐसे में ये चुनाव बिना कांग्रेस उम्मीदवार के हुआ। हालात देखकर कांग्रेस ने NOTA का बटन दबाकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की थी। इसका असर होता भी दिखाई दिया। मतगणना के चौथे राउंड में ‘नोटा’ के मामले में इंदौर नंबर वन रहा इंदौर में चौथे राउंड में ‘नोटा’ को 61850 वोट मिले।

‘नोटा’ का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट पर 51550 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे। लेकिन दोनों सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंदौर लोक सभा सीट पर नोटा को 61850 वोट मिले गए है। इंदौर में पिछले चुनाव में नोटा का पांच हजार वोट मिले थे। 10 हजार से ज्यादा वोट नोटा ने पहले राउंड में हासिल कर लिए थे।

अनुमान था कि NOTA को मिलने वाले वोट देश में नया रिकॉर्ड बना सकते हैं, वही हुआ भी। यही स्थिति भाजपा उम्मीदवार की भी है। कोई प्रतिद्वंदी न होने से भाजपा उम्मीदवार की जीत का भी नया रिकॉर्ड बन सकता है। इस बार नोटा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ता दिखाई दे रहा है। पिछली बार की तुलना में इस बार नोटा ने रिकॉर्ड बनाया है। यह परिणाम कांग्रेस का है या जनता का यह देखना है। जनता ने दोनों को ही नकार दिया या फिर कांग्रेस की चाल सफल रही!

इंदौर में कोई मुकाबला न होना का असर ये भी हुआ कि नेहरू स्टेडियम जहां वोटो की गिनती हो रही है, वहां बिलकुल भीड़ नहीं है। जहां पिछले विधानसभा में नेहरू स्टेडियम पर नेताओं की भीड़ नजर आ रही थी। इस बार नेहरू स्टेडियम खाली नजर आ रहा है। नेहरू स्टेडियम पर जहां पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए है। स्वयं कमिश्नर राकेश गुप्ता नेहरू स्टेडियम पर नजर रखे हैं। दूसरी ओर नेहरू स्टेडियम के अंदर और बाहर कोई भी कांग्रेसी नेता के साथ निर्दलीय उम्मीदवार नजर आ रहा और न उनके कार्यकर्ता।