Sonakshi & Zaheer’s Marriage Fixed : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को!

457

Sonakshi & Zaheer’s Marriage Fixed : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को!

सलमान के जरिए मिले जहीर से एक साल बड़ी हैं सोनाक्षी, इंडस्ट्री में सबको न्यौता भेजा गया!

Mumbai : शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्दी शादी करने वाली है। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के बाद सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में है। वे जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं, जो खुद एक्टर हैं पर उनकी पहचान नहीं बनी। इस महीने की 23 तारीख को वे शादी करने वाले हैं।

जहीर इकबाल एक्टर हैं और उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी हैं। मुंबई के स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई करने वाले स्कूल में रणबीर कपूर उनके सीनियर थे। उन्होंने 2019 में रोमांटिक फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में इनके अपोजिट मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने काम किया था।

WhatsApp Image 2024 06 10 at 18.32.56

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान के जरिए ही हुई। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों को एक साथ ‘डबल एक्ल एल’ फिल्म में साथ देखा गया। जहीर ने बीते साल सोनाक्षी संग उनके बर्थडे पर रिलेशन को ऑफिशियल किया। इन दोनों के बीच उम्र का भी फासला है। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को हुआ था तो वहीं जहीर का 10 दिसंबर, 1988 को। यानी सोनाक्षी जहीर से उम्र में बड़ी हैं। परिवार की बात करें तो जहीर इकबाल के पिता ज्वैलर और बिजनेसमैन हैं। इनके पिता का नाम इकबाल रतानसी हैं और ये सलमान खान के करीबी दोस्त हैं।

उनकी मां हाउसवाइफ है। बहन सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट और छोटे भाई कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। खबरें आ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए परिवार, करीबी दोस्तों के साथ-साथ हीरामंडी की पूरी कास्ट को न्योता भेजा गया है।