सोने की चेन चुराकर खोटी चेन रखने की कोशिश करने वाले महिला-पुरुष पकड़ाए!

3573

सोने की चेन चुराकर खोटी चेन रखने की कोशिश करने वाले महिला-पुरुष पकड़ाए!

 

Ratlam : शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में एक ज्वेलरी शॉप पर सोने की चेन चुराकर खोटी चेन रखने की कोशिश करने वाले महिला पुरुष को सराफा व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया हैं। माणक चौक पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

 

सराफा बाजार स्थित अमृत ज्वेलर्स पर सोने की चेन खरीदने के बहाने महिला पुरुष पंहुचे थे उन्होंने सोने की चेन की डिजाइन देखी। इसी बीच ज्वेलर्स के कर्मचारी ने देखा कि महिला पर्स से दुसरी चेन निकालकर सोने की चेन के बदले खोटी चेन से बदलने का प्रयास कर रही हैं।

कर्मचारी ने उसी समय संचालक को बताया और महिला पुरुष को पकड़कर उनके बेग की तलाशी ली गई और इसके बाद दोनों को माणकचौक पुलिस के सुपूर्द कर दिया। मामले में माणकचौक पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पुरुष से पूछताछ कर रहे हैं।

 

बता दें कि एक सप्ताह पहले भी महिला पुरुष सराफा बाजार स्थित ज्वैलरी की एक दुकान पर इसी तरह की वारदात करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। व्यापारियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी हैं।