WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Active vigilance of Ratlam Police : रतलाम पुलिस की सक्रियता से महिला का सोने का मंगलसूत्र चुराने वाला आरोपी घटना के दूसरे दिन पकड़ाया, 70 हजार का मंगलसूत्र जब्त!

WhatsApp Image 2026 06 10 At 16.07.00

Active vigilance of Ratlam Police : रतलाम पुलिस की सक्रियता से महिला का सोने का मंगलसूत्र चुराने वाला आरोपी घटना के दूसरे दिन पकड़ाया, 70 हजार का मंगलसूत्र जब्त!

Ratlam : शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र में जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम पग्गीपाड़ा निवासी महिला सोना (35) पति मुन्नालाल पग्गी अपनी माता शांतिबाई एवं काकी सावित्रीबाई के साथ सोना-चांदी के आभूषण खरीदने हेतु मंगलवार को रतलाम आई थी। फरियादिया महिला सोना पग्गी का सोने का मंगलसूत्र टूट जाने के कारण उसे महिला ने चांदनी चौक स्थित पटवा से गठवाकर अपने झोले में रख लिया था।

इसके बाद महिला चौमुखी पुल चौराहे के आगे रामगढ़ स्थित एक साड़ी दुकान पर खरीदारी करने गई थी जहां उसने अपना झोला दुकान में अपने पास रख लिया था। कुछ समय बाद जब महिला ने अपना झोला तलाश किया तो वह नहीं मिला। झोले में रखा 21 सोने के मोती एवं सोने के पेंडल युक्त मंगलसूत्र जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 286/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

चोरी की पड़ताल हेतु टीम गठित की गई, टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे चेक किए साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, सायबर, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में विरोधाभासी जानकारी मिलने पर गहन पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात करना कबूला।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (21 सोने के मोती एवं पेंडल सहित) बरामद किया‌। गिरफ्तार युवक का नाम संजय 35 पिता तेजराम गणावा निवासी ग्राम शिवपुर, सरस्वती मंदिर स्कूल के पीछे, थाना बिलपांक, जिला रतलाम हैं। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी माणकचौक विक्रम सिंह चौहान, उप-निरीक्षक राकेश मेहरा, सउनि आशीष मांगरिया, राजेश मईड़ा, विजय झोड़िया, हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, मनोहर सिंह, महेश मईड़ा एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं!