
Swami Chidambaranand Saraswati Inspected the Cow Shelter : स्वामीजी ने महापौर पटेल के साथ किया गोशाला का निरीक्षण!
नगर निगम द्वारा किए जा रहें गौ सेवा कार्यो को देखकर महापौर की, की प्रशंसा!
3 माह से चलने में असमर्थ एक गौ माता के उपचार एवं विशेष देखरेख की जानकारी ली!
Ratlam : महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज ने महापौर प्रहलाद पटेल के साथ नगर निगम द्वारा ग्राम सागोद में संचालित की जा रही गौशाला का निरीक्षण कर गौ सेवा हेतु नगर निगम द्वारा गौ माताओं की देखभाल, उपचार एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

महाराज ने इस अवसर कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है तथा नगर निगम द्वारा गौ माताओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहें कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने निगम को निरंतर इसी प्रकार गौ माताओं की सेवा एवं देखभाल करते रहने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में विगत 3 माह से लाचार एवं चलने में असमर्थ एक गौ माता के उपचार एवं विशेष देखरेख की जानकारी दी गई। नगर निगम के चिकित्सकीय एवं गौ सेवा दल के सतत् प्रयासों से उक्त गौ माता के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा उसे विशेष वॉकर की सहायता से चलाया जा रहा है।

इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास की भी स्वामीजी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र पवांर सहित नागरिक एवं निगम कर्मचारीगण मौजूद रहें!





