बच्चा नहीं होने के विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की!

पुलिस को घर में दोनों के शव मिले, छोटे भाई ने सूचना दी!

247

बच्चा नहीं होने के विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की!

Indore : रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दंपत्ति का शव उन्हीं के घर में मिला। आशंका है कि दोनॉन ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी।

यह मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि गली का है। एक घर से पति, पत्नी के शव बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक पति का नाम संजय वर्मा ओर पत्नी का रेखा वर्मा है। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को घटना की सबसे पहले जानकारी दी।

बताया जाता है कि दंपत्ति का कोई बच्चा नहीं था। दोनों के बीच आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। संभवतः इसी विवाद को लड़कर दोनों ने जहर खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।