हड़ताल खत्म करवाने के नाम 5 लाख मांगने वाला आरोपी पकड़ाया!

757

हड़ताल खत्म करवाने के नाम 5 लाख मांगने वाला आरोपी पकड़ाया!

 

Ratlam : शहर की इप्का लेबोरेटरीज के श्रमिकों को भड़काकर काम पर जाने से रोकने और हड़ताल खत्म करवाने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेन्द्र ने श्रमिकों को फैक्ट्री में जाने से रोककर धरना देने के लिए उकसाया था।

वेतन बढ़ाने के बाद कम करने पर इप्का फेक्ट्री के श्रमिक 7 से 12 जून तक हड़ताल पर पर चले गए थे। इसको लेकर हरीशचंद्र सिंह पिता रघुवीर सिंह राठौर निवासी सनसिटी ने शहर के ओद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि जितेन्द्र (28) उर्फ जीतू पिता पप्पू लाल मालवीय निवासी ग्राम धतरावदा थाना रिंगनोद हाल मुकाम पत्रकार कॉलोनी जावरा ने फेक्ट्री में हड़ताल करवाई थी।

श्रमिकों को भड़काकर काम पर जाने से रोका था इसके साथ ही आरोपी ने फैक्ट्री मेनेजमेंट से हड़ताल खत्म करवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की थी। मैनेजमेंट ने आरोपी द्वारा रुपए मांगने की रिकार्डिंग और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए थे। फरियादी हरिश्चंद्र की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।