Truth of Kidnapping Complaint : लड़की के अपहरण की शिकायत की, पर सच सामने आया तो सब चौंके!

प्रभावशाली कारोबारी की बेटी होने से पुलिस में भी हड़कंप मचा!

490

Truth of Kidnapping Complaint : लड़की के अपहरण की शिकायत की, पर सच सामने आया तो सब चौंके!

Indore : यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। रविवार की रात पुलिस को एक बड़े बिजनेसमैन ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत की। मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस में हड़कंप मच गया। भोपाल में बैठे पुलिस के आला अफसरों को भी इसकी जानकारी दी गई। यहां तक कि मंत्रालय में भी इस मामले की जानकारी दी गई। मामला बड़े बिजनेसमैन की बेटी से जुड़ा यह मामला था। चार घंटे की भागमभाग के बाद जो खुलासा हुआ, उसके बाद पुलिस ने माथा पीट लिया और राहत की सांस भी ली।

ये पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी का घर है। उनकी 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी जंजीरावाला चौराहे स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। कोचिंग सेंटर से छुट्टी के बाद लड़की ने अपनी मां को फोन किया कि वह आधे घंटे में घर लौट रही है। घर लौटने के लिए लड़की ई-रिक्शा पर सवार थी।

IMG 20240708 WA0036

एक घंटे तक लड़की घर नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए। साथ ही इस दौरान लड़की का फोन लगना बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से बात की। किसी ने लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एमआईजी थाने में भी शिकायत

परेशान परिजनों ने एमआईजी थाने में जाकर शिकायत की। साथ ही अपहरण की आशंका जताई है। एमआईजी थाने में शिकायत के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। भोपाल से इंदौर तक खलबली मच गई। पुलिस की कई टीमें लड़की की तलाश में जुट गई है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मंत्रालय में भी अहम लोगों को जानकारी दी गई है।

लोकेशन ट्राय की तो घर के पास मिली

इसके बाद लड़की के फोन का लोकेशन ट्रेस पुलिस करने लगी। फोन स्वीच ऑफ था। इस दौरान लास्ट लोकेशन घर के आसपास ही मिल रहा था। इस दौरान एमपी के डीजीपी भी इंदौर पुलिस के अफसरों के साथ आधी रात तक संपर्क में थे। साथ ही उनसे पल-पल का अपडेट ले रहे थे।

लड़की घर में सोई मिली 

इस मामले में तब अहम मोड़ आ गया, जब रात से साढ़े बारह बजे परिवार का एक सदस्य घर पहुंचता है। घर पहुंचकर जब उसने कमरे में देखा कि लड़की यहां सो रही है। लड़की को देखकर उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद सभी लोग घर की तरफ भागे। वहीं, लड़की को जगाया गया तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद लोगों ने माथा पीट लिया।

लड़की फंसी थी ट्रैफिक में 

लड़की ने बताया कि घर लौटने के दौरान ट्रैफिक ज्यादा था। इसकी वजह से वह घर डेढ़ घंटे में लौटी। साथ ही उसका फोन बंद था। घर लौटी तो ताला बंद था। लड़की के पास घर की दूसरी चाभी थी। वह उससे घर का ताला खोल ली और थके होने की वजह से कमरे में सो गई। उसे लगा कि घर के लोग कहीं बाहर गए होंगे। लड़की के मिलने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है।