Death Sentence to Terrorist Woman : 2018 में पकड़ी गई IS आतंकी अल-बगदादी की पत्नी को इराक में मौत की सजा!

आतंकवादी समूह द्वारा पकड़ी यजीदी महिलाओं पर जुल्म में शामिल रही!

465

Death Sentence to Terrorist Woman : 2018 में पकड़ी गई IS आतंकी अल-बगदादी की पत्नी को इराक में मौत की सजा!

Bagdad : इराक की अदालत ने आईएस के आतंकी अबू बक्र अल-बगदादी की पत्नियों में से एक को बुधवार को मौत की सजा सुनाई। बयान में प्रतिवादी का नाम नहीं बताया गया। लेकिन, अदालत के दो अधिकारियों ने उसकी पहचान अस्मा मोहम्मद के रूप में की है। उसे 2018 में तुर्किये में गिरफ्तार किया गया था।

आरोप है कि वह आतंकवादी समूह द्वारा पकड़ी गई यजीदी महिलाओं के खिलाफ किए अपराधों में शामिल थी। संयुक्त राष्ट्र ने यजीदियों के खिलाफ अभियान को नरसंहार के समान बताया है। अगस्त 2014 की शुरुआत में उत्तरी इराकी क्षेत्र सिंजर में आईएस द्वारा यजीदी धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले शुरू करने के 10 साल पूरे होने से कुछ हफ्ते पहले यह फैसला आया।

बयान में प्रतिवादी का नाम नहीं बताया गया, लेकिन अदालत के दो अधिकारियों ने उसकी पहचान बता दी। उसे 2018 में तुर्किये में गिरफ्तार किया गया था। एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसे पिछले साल इराकी अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

अबू बकर अल-बगदादी 2014 से ISIS का लीडर था। अमेरिका ने 27 अक्टूबर 2019 को स्पेशल ऑपरेशन के जरिए सीरिया में घुस कर उसे मार डाला था। इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने बताया कि अस्मा को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत हिरासत में रखा गया है।

अस्मा ने यजीदी महिलाओं को अपने घर में छुपाया और बाद में उन्हें ISIS को दे दिया था। 2014 में ISIS ने महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अल बगदादी ने 2014 में इस्लामिक स्टेट की बुनियादी रखी थी। इसके बाद उन्होंने सीरिया और इराक के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया था।