
Lokayukta Trap: भोपाल में सेवानिवृत्त नापतोल निरीक्षक ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, उप नियंत्रक के कहने पर पहुंचा था रिश्वत लेने!
भोपाल: Lokayukta Trap: लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने आज भोपाल में सेवानिवृत्त नापतोल निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल, नापतोल विभाग के भोपाल कार्यालय के उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत लेने पहुंचा था। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक अमित सिंह बघेल ने दिनांक 24.6.2026 को लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार को शिकायत की थी की उपनियंत्रक नाप तोल द्वारा उसके पेट्रोल पंप पर संचालित मशीनो की जांच कर तीन नोज़ल बंद करवा दिए तथा प्रकरण बना दिया. इस केस के निराकरण के लिए एवं स्टांपिंग करने के लिए नसीमुद्दीन प्रभारी उप नियंत्रक द्वारा आवेदक से 400000 रूपए की रिश्वत की मांग की गयी.
पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैप कार्रवाई के लिए एक दल गठन किया जिसने आज दिनांक 2-7-2026 को नापतोल कार्यालय भोपाल के सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को 100000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए बोर्ड ऑफिस एम पी नगर के पास रंगे हाथों पकड़ा.
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार उप नियंत्रक नासिमुद्दीन के कहने पर हरिप्रसाद पटेल उसके लिए रिश्वत लेने पहुंचा था. रिश्वत की राशि लेते ही हरिप्रसाद पटेल को वहां मौजूद टीम ने पकड़ लिया. मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :-उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा,निरीक्षक कविंद्र चौहान, निरीक्षक रजनी तिवारी,प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मनोज माझी, हेमेंद्र पाल, रविंद्र शर्मा, चैतन्य प्रताप।





