WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कैफ़े में पुलिस अधिकारी की ‘गुंडागर्दी’ का CCTV वीडियो वायरल, डंडे से फैलाई दहशत हुए सस्पेंड !देखिये वीडियो

कैफ़े में पुलिस अधिकारी की ‘गुंडागर्दी’ का CCTV वीडियो वायरल, डंडे से फैलाई दहशत हुए सस्पेंड !देखिये वीडियो

पुणे पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें शहर के डेक्कन इलाके के एक कैफ़े में ग्राहकों और स्टाफ़ के साथ बदसलूकी करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके ख़िलाफ़ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई. सस्पेंड किए गए अधिकारी की पहचान डेक्कन पुलिस स्टेशन के PSI संदीप कदम के तौर पर हुई है.

वीडियो में डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कदम को एक कैफे में तोड़फोड़ और स्टाफ से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, 6 जून की रात करीब 1:45 बजे संदीप कदम नाइट ड्यूटी के दौरान शिरोले रोड स्थित ‘फ्लाइंग जिप्सी’ कैफे पहुंचे. उस समय कैफे बंद करने की तैयारी चल रही थी. आरोप है कि उन्होंने हाथ में मौजूद डंडे से काउंटर पर रखे कॉफी के ग्लास और खाने का सामान नीचे गिरा दिया. इसके बाद वहां मौजूद ग्राहकों को तुरंत बाहर जाने के लिए कहा और स्टाफ से अभद्र भाषा में बात की. पूरी घटना कैफे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए संदीप कदम को तत्काल निलंबित कर दिया है.