Changes in BJP’ in-charge : बीजेपी ने किया जिले के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति में फेरबदल! 

1149

Changes in BJP’ in-charge : बीजेपी ने किया जिले के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति में फेरबदल! 

 

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों हेतु जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिले के सभी मंडलों में जिला पदाधिकारियों को नए सिरे से मंडल प्रभारी नियुक्त किया हैं। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर विधानसभा के सूरजमल जैन मंडल में लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल मे रतनलाल धाकड़, दिनदयान मंडल में मनोज शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में सोना शर्मा एवं अम्बेडकर मंडल में जयवंत कोठारी मंडल प्रभारी बनाए गए।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल मे पद्मा जायसवाल, धराड़ मंडल में शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, शबरी मंडल में बलवंत भाटी, बांगरोद मंडल सुनील सारस्वत, चन्द्रशेखर आजाद मंडल संगीता चारेल को मंडल प्रभारी बनाया गया।

जावरा विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मे ओपेन्द्र सिंह, जावरा ग्रामीण मंडल में बद्रीलाल शर्मा, पिपलौदा मंडल कालुसिंह परिहार, सुखेडा मंडल संजय बंटी पितलिया को मंडल प्रभारी बनाया गया।

सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल मे दशरथ पाटीदार, सरवन बैडदा मंडल निर्मल कटारिया, बाजना मंडल कीर्ति शरण सिंह, रावटी मंडल राजेन्द्र पाटीदार, राजापुरा माताजी मंडल संजय टाक तथा आलोट विधानसभा के आलोट मंडल राजेश परमार, ताल मंडल पिंकेश मेहरा, बडावदा मंडल महेश सोनी, श्रीमंत राजमाता सिंधिया मंडल प्रदीप चौधरी एवं जोगणिया माताजी मंडल में देवेन्द्र भटनागर मंडल प्रभारी नियुक्ति किए गए।