सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

43

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

भोपाल. शहर के बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहने वाली महिला दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हो गई थी। दोनों के बीच जब चैटिंग होने लगी, तो युवक दोपहर के समय महिला के घर में घुस गया तथा डरा-धमकाकर महिला के साथ ज्यादती की। महिला ने पति को पूरी बताने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला बागसेवनिया थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। महिला का पति प्राइवेट काम करता है। दो महीने पहले महिला की दोस्ती नीलेश सेन नाम के युवक से हो गई थी। दोनों के बीच जब चैटिंग होने लगी, तो मई के महीने में नीलेश महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस दौरान महिला का पति अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। सूनेपन का फायदा उठाते हुए युवक ने महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला जब धमकी से डर रही, तो वह उसे कोलार इलाके के एक फ्लैट पर लेकर गया। यहां पर भी उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों वह फिर से महिला के घर आकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, तो महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलेश सेन को हिरासत में ले लिया है।