Plantation : एक पौधा मां के नाम, जैन सोशल ग्रुप ने 201 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश!   

242

Plantation : एक पौधा मां के नाम, जैन सोशल ग्रुप ने 201 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश!  

Ratlam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में बढ़ते हुए तापमान, वायु प्रदूषण तथा शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो। जनहित को ध्यान में रखते हुए जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम मेन द्वारा पुर्व कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित गुलाब चक्कर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, पार्षद योगेश पापटवाल के आतिथ्य में 201 पौधों रौंपते हुए उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।

IMG 20240720 WA0050

इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अनिल बोहरा ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी व कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा का अभिनन्दन किया।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा का ग्रुप की सदस्य सुमन बोहरा, कविता कांठेड़ और संगीता रांका ने स्वागत किया। इसके साथ ही ग्रुप सचिव विपिन पुगलीया व नीलेश काकड़ी वाला ने पार्षद प्रतिनिधि राजेश महेश्वरी का तथा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने पार्षद पापटवाल का स्वागत किया।

IMG 20240720 WA0053

इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष राजेश रांका, जयवंत कोठारी, संजीव कोठारी, सुनील चपलोद, चेयरमैन सुभाष मुणत, शेखर कटारिया, सुभाष सिंगावत, अतुल कोठारी, विनोद कोचर, विजय कांठेड़, शैलेंद्र चोपड़ा, अनिल गोखरू, तरुण खिमेसरा, राकेश पीपाड़ा, महेंद्र कांठेड़, नितेश नाहर, संतोष खिमेसरा तथा महिला सदस्य सुमन बोहरा, संगीता कोठारी, कविता कांठेड़, संगीता रांका, मधु जैन, अलका नाहर, सपना मेहता, टीना कोचर, आराधना खिमेसरा मौजूद रहें।पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन गणतंत्र मेहता ने तथा आभार निलेश काकड़ी वाला ने माना!