मंत्री काश्यप की मंशानुरूप DM पंहुचे गुलाब चक्कर किया निरीक्षण, सांस्कृतिक विरासत को किया जाएगा विकसित!

50

मंत्री काश्यप की मंशानुरूप DM पंहुचे गुलाब चक्कर किया निरीक्षण, सांस्कृतिक विरासत को किया जाएगा विकसित!

Ratlam : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर का विकास किया जाएगा जो आगामी दिनों में नए स्वरूप में दिखेगा, पुराने कलेक्ट्रेट में रखी सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक धार्मिक महत्व की देवी देवताओं की विशिष्ट मूर्तियां को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाएगा। कलेक्टर राजेश बाथम ने मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया वे उस कक्ष में पहुंचे जहां प्राचीन दसवीं शताब्दी से 15 वीं शताब्दी की परमार कालीन मूर्तियां रखी हुई है।

IMG 20240723 WA0176

कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि इन मूर्तियों की व्यवस्थित सफाई की जाए इस सांस्कृतिक धरोहर को विशिष्ट ढंग से सहेज कर रखा जाए, साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंत्री काश्यप की मंशा अनुसार हमारे जिले की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को व्यवस्थित ढंग से सहेजने का काम सुंदर स्वरूप में किया जाएगा

कलेक्टर ने कहा कि गुलाब चक्कर को विशेष रूप से शहर के लिए एक विशिष्ट सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर के बीचों-बीच स्थित गुलाब चक्कर आगामी दिनों में आम नागरिकों के लिए बहुआयामी स्वरूप में निखारा जाएगा

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक आदि उपस्थित थे!