
Openly lnviting Death : प्रशासन और क्षेत्रीय पार्षद की अनदेखी कही भारी ना पढ़े, तैरने की त्रिवेणी में सरे आम मौत को आमंत्रण!
Ratlam : शहर का एकमात्र निःशुल्क तैराकी स्थल जो सनातन धर्मावलमिबयों का धार्मिक केंद्र भी हैं जहां पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, कर्मकांड एवं विशेषतः धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ करते हैं। मीडियावाला द्वारा 3 महीने पहले इस त्रिवेणी स्थल की दुर्दशा, साफ-सफाई, अव्यवस्था और सुखे हुएं कुंड को लेकर एक खबर वीडियो सहित जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुचित किया गया था और खबर जारी होने के दुसरे दिन सुबह से ही क्षेत्र में साफ-सफाई, सुखे हुएं कुंड में पानी भर दिया गया था और क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा ने मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए थे।
अब मीडियावाला संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा को इस बारे में ध्यान देने के लिए इस खबर के माध्यम से आगाज करता हैं कि इस तरह की बाजीगरी पर तुरंत अंकुश लगाया जाए और इस त्रिवेणी कुंड क्षेत्र में जो भी अधिकारी या कर्मचारी प्रशासन की और से देखभाल हेतु नियुक्त किया गया हैं उसे ऐसे करतबबाजों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए जाएं ताकि निगम प्रशासन और क्षेत्रीय पार्षद पर कोई अनहोनी होने पर आरोप नहीं लगे।

आपको बता दें कि बच्चे जो तैराकी में पूर्णतया निपुण नहीं हैं और जोश-जोश में मंदिर के गुम्बज जो कुंड से तकरीबन 20 से 25 फीट उंचा हैं वहां से छलांगें लगाकर-लगाकर कुंड में छलांगें मारते देखें जा रहें हैं। ऐसे में कोई अनहोनी हर हाल में संभव है और इन अनहोनी पर विराम लगाने के लिए निगम अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दें रहीं हैं।
यदि इस स्थान पर कोई निगम प्रशासन की और से कर्मचारी नियुक्त नहीं हो तो शीध्र रखने की दरकार है नहीं तो मौत के यह नासमझ सौदागर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद को परेशानी में डाल सकते हैं!
देखिए वीडियो 20-25 फिट उपर से कुंड में छलांगें लगाते हुए!





