Social Service and Compassion for Living Beings : सड़क दुघर्टना में दिवंगत हुए प्रहलाद सिंह राठौड़ की स्मृति में राठौड़ परिवार ने गौ सेवा कर, वृद्धजनों को कराई भोजन प्रसादी!

2000 गौमाताओं को खिलाया हरा चारा, विभिन्न वृद्धाश्रमों में कराया गया मीठा भोजन!

264

Social Service and Compassion for Living Beings : सड़क दुघर्टना में दिवंगत हुए प्रहलाद सिंह राठौड़ की स्मृति में राठौड़ परिवार ने गौ सेवा कर, वृद्धजनों को कराई भोजन प्रसादी!

IMG 20260607 WA0073

Ratlam : समाजसेवा एवं जीव-दया की भावना को साकार करते हुए राठौड़ परिवार द्वारा दिवंगत ठाकुर स्वर्गीय प्रहलाद सिंह राठौड़ की स्मृति में गौ सेवा एवं वृद्धजन सेवा का रविवार को विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमों में भोजन प्रसादी वितरित की गई तथा रतलाम एवं आसपास की प्रमुख गौशालाओं में लगभग 2000 गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर गो-सेवा का पुण्य कार्य संपन्न किया गया। बता दें कि कि नौगांव निवासी ठाकुर स्वर्गीय प्रहलाद सिंह राठौड़ जो कृषि विभाग में SDO पद से सेवानिवृत्त हुए थे, कुछ समय पूर्व अपनी पोती के साथ एक्टिवा वाहन से चिकित्सक के पास जा रहें थे। इसी दौरान कुत्तों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया था। दुर्घटना से बचने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर स्पीड ब्रेकर के निकट पलट गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थी और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था जबकि उनकी पोती भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

IMG 20260607 WA0068 scaled

आपको बता दें कि इससे कुछ समय पूर्व ही उनके इकलौते पुत्र का भी आकस्मिक निधन हो चुका था।दिवंगत आत्मा की स्मृति में आयोजित सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम (सिलावटों का वास), कुष्ठ रोगी परिवारों के वृद्धाश्रम तथा धोलावाड़ रोड स्थित ईश प्रेम बस्ती के वृद्धजनों को मीठा भोजन प्रसादी कराई गई। इसके साथ ही मांगल्य मंदिर जेवीएल स्थित श्री कृष्णा कामधेनु गौशाला, ईसर थूनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान गौशाला, श्री रामकृष्ण गौशाला तथा त्रिवेणी रोड स्थित गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर परिवार द्वारा गोदान का संकल्प भी लिया गया।

IMG 20260607 WA0072

इस सेवा कार्य का आयोजन वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला एवं उनकी टीम द्वारा राठौड़ परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती कृष्णा कुमारी राजाबहादुर (पूर्व रानी), मोहित सिंह राठौड़, राधिका राठौड़, यशस्वी राठौड़, दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया सहित समिति के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत प्रहलाद सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मानव सेवा, गौ सेवा एवं जीव-दया का प्रेरणादायी संदेश समाज को दिया गया!