Gold and Silver Price in MP : इंदौर-रतलाम में सोने के रेट 2100 रूपए की गिरावट, फिर भी दुबई शारजाह से 4500 रुपए अधिक!

कस्टम ड्यूटी घटाना मध्य प्रदेश में तस्करी रोकने में हो सकता फायदा!   रतलाम सोना-चांदी हाजर भाव 70650 सोना, 83500 चांदी!

567

Gold and Silver Price in MP : इंदौर-रतलाम में सोने के रेट 2100 रूपए की गिरावट, फिर भी दुबई शारजाह से 4500 रुपए अधिक!

Mumbai : केंद्र सरकार की सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) 6% घटाने का सीधा असर सोना-चांदी पर पड़ा हैं। पहले शुल्क 15% था जो अब घटकर 6% रह गया हैं। इसके चलते बुधवार को इंदौर और रतलाम में सोना 71 हजार 300 रुपए के एक जैसे रेट का बिका। 2 दिनों में 2100 रुपए गिरावट आई हैं। इससे पहले 13 जून को आखिरी बार इसी रेट को सोना बिका था फिर बढ़ता चला गया।

IMG 20240726 WA0047

कस्टम ड्यूटी घटाने का मध्य प्रदेश को तस्करी रोकने में फायदा हो सकता हैं, इस पर इंदौर रतलाम के व्यापारियों की एक और राय हैं। उनका कहना हैं कि लोकल लेवल में ही सोने के दाम घटने का असर तस्करों पर पड़ेगा। दुबई शारजाह से फ्लाइट के जरिए सोना इंदौर एयरपोर्ट आता था और पूरे मध्य प्रदेश पहुंच रहा था। तस्करी कम होने से व्यापारियों और सरकार दोनों को फायदा होगा।

खाड़ी देशों में टंच सोना यहां से 7 से 8 हजार रुपए प्रति किलो तक सस्ता मिलता हैं। वहां से फ्लाइट से अवेध तरीके से सोना लगातार लाया जा रहा है। भारत में 9 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी घटाने के बावजूद इंदौर रतलाम में सोने की रेट वहां से ज्यादा ही हैं। अभी भी वहां की रेट से 4 से 5 हजार रुपए का अंतर हैं।

बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में ही खाड़ी देशों से सीधा फ्लाइट दुबई शाहजहां वीकली आती है। जिसमें कई बार सोने की तस्करी पकड़ी गई हैं। दिसंबर 2023 से अब तक में इंदौर एयरपोर्ट से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा सोना जब्त किया जा चुका हैं। यहां आने वाला सोना दुबई शारजाह फ्लाइट से आ रहा था।