एक पेड़ अपनी माँ के नाम: कलेक्टर ने अपनी माँ के साथ किया पौधरोपण

154

एक पेड़ अपनी माँ के नाम: कलेक्टर ने अपनी माँ के साथ किया पौधरोपण

स्कूली बच्चे भी पौधरोपण कर उत्साहित दिखे

छतरपुर: पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध प्राण वायु के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान का छतरपुर जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। शनिवार को कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पौधरोपण किया और सभी से अभियान का भागीदारी बन पौधरोपण करने और उनकी देखरेख करने की अपील की।

WhatsApp Image 2024 07 27 at 20.17.03 1

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी पौधरोपण कर तख्तियों में श्लोगन लिखकर पर्यावरण संरक्षण और पेड़ो को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेव, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में जिले में ब्लॉक स्तर पर बडे़ एरिया में फ्रूट फॉरेस्ट लगाए जा रहे। इसके पूर्व भी शहर के देरी रोड, खोंप, मुड़ेहरा सहित जिले के कई ग्रामों में ब्लॉक स्तर पर लगाए गए फ्रूट फॉरेस्ट में लगाए गए। जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर कई फ्रूट फॉरेस्ट लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त भी बन रहीं हैं।