
Bhim Army Blue Panther : बन्ना मालवीय अंबेडकर बने ‘भीम आर्मी ब्लू पैंथर’ के प्रदेश महासचिव!
Indore : इंदौर के प्रखर समाजसेवी बन्ना मालवीय अंबेडकर को संगठन की उच्च कमान ने ‘भीम आर्मी ब्लू पैंथर’ भारत एकता मिशन के प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके विगत 9 वर्षों के अथक संघर्ष का सम्मान है, बल्कि मध्य प्रदेश में बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एक नए और निर्णायक अध्याय की शुरुआत है। बन्ना मालवीय अंबेडकर का सामाजिक सफर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्ष 9 से वे पूरी निष्ठा के साथ समाज को जाग्रत करने और अन्याय के विरुद्ध ढाल बनकर खड़े होने का कार्य कर रहें हैं। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। चाहे किसी का विवाह हो या अन्य कोई सामाजिक कार्यक्रम, वे अनिवार्य रूप से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंटकर संविधान के विचारों को हर घर हर मन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाए हुए हैं। वे न केवल भेदभाव के विरुद्ध समाज के लिए एक मजबूत दीवार बनकर खड़े होते हैं, बल्कि न्याय की लड़ाई में हर पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।
नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता और संकल्प!
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ग्रहण करते हुए, बन्ना मालवीय अंबेडकर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “भीम आर्मी ब्लू पैंथर के संस्थापक डॉ. हेमंत हीरोले के कुशल निर्देशानुसार और राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बोहत द्वारा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उसके लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन लाखों संघर्षशील साथियों का है जो संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य प्रदेश के कोने-कोने में संगठन को मजबूत करना और बाबा साहब के सपनों के भारत का निर्माण करना है।
समर्थकों में हर्ष की लहर!
बन्ना मालवीय अंबेडकर की इस नियुक्ति से पूरे मध्य प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का संचार हुआ है। उनके शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति को “सही व्यक्ति को सही जिम्मेदारी” का सम्मान करार दिया है। बन्ना मालवीय अंबेडकर द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया!





