Weather Update: भारत में मानसून का असर 25 अगस्त तक, MP में आज भी तेज बारिश होने की संभावना!

1014

Weather Update: भारत में मानसून का असर 25 अगस्त तक, MP में आज भी तेज बारिश होने की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में अभी मानसून अगले महीने अगस्त के चौथे सप्ताह तक बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में मौसम खुलेगा, लेकिन असर बना रहेगा। भारत को अभी उत्तर पश्चिम भाग से उत्तर पूर्वी भाग से लगातार मानसून की आवक हो रही है। लगभग सभी प्रदेशों में मानसून की स्थिति बने रहने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। उत्तर पूर्व से आने वाला मानसून भारत के बाहर पश्चिम से उत्तर की ओर उठ रहा है। इससे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पूर्वी राज्यों में भी मानसून बना हुआ है।

कई जगह भारी बारिश हो रही है। कई जगह सामान्य बारिश की स्थिति भी निर्मित है। आज संपूर्ण गुजरात में भारी बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

मध्य प्रदेश में आज मानसून हल्के रूप में छाया हुआ है। लेकिन दोपहर बाद अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना आज भी है। यहां छत्तीसगढ़ के रास्ते प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में तेज बारिश कर सकता है।