WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Indian Team Announced: दोनों फार्मेट में कप्तान शुभमन गिल ही रहेंगे, राहुल डिप्टी

WhatsApp Image 2026 05 19 At 18.42.03

Indian Team Announced: दोनों फार्मेट में कप्तान शुभमन गिल ही रहेंगे, राहुल डिप्टी

Indian Team Announced: अजीत आगरकर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने निर्णय लिया है कि टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी पहले की तरह शुभमन ग‍िल के हाथों में रहेगी, जबकि राहुल अब उनके डिप्टी की भूमिका निभाएंगे. चयन समिति ने वनडे टीम से ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनसे टेस्ट की उपकप्तानी भी गई है।

चयन समिति ने आज अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया। अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर किया गया है। वनडे टीम में रोहित-कोहली को शामिल किया गया है। टीम ने ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। बुमराह-जडेजा को आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है. वहीं मानव सुथार, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव, हर्ष दुबे को पहली बार मौका मिला है.

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार (19 मई) को कर दिया गया. चयनकर्ताओं के फैसले में सबसे बड़ा झटका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ को लगा, जिन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. इतना ही नहीं, टेस्ट टीम की उप कप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है.

आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में खेलेगी। इसका आयोजन मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे।

भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।