IAS Harsh Dixit: 2013 बैच के IAS अधिकारी कलेक्टर राजगढ़ हर्ष दीक्षित की सेवाएं भारत सरकार को सौंपी गई

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के PS नियुक्त हुए हैं हर्ष

206

IAS Harsh Dixit: 2013 बैच के IAS अधिकारी कलेक्टर राजगढ़ हर्ष दीक्षित की सेवाएं भारत सरकार को सौंपी गई

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के IAS अधिकारी कलेक्टर राजगढ़ हर्ष दीक्षित केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं.

इस संबंध में डीओपीटी द्वारा जारी आदेश के बाद आज राज्य सरकार ने उनकी सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी।

IMG 20240731 WA0134

IMG 20240731 WA0133

इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि हर्ष दीक्षित के कार्य मुक्त होने के फलस्वरूप महिप तेजस्वी CEO जिला पंचायत राजगढ़ को वर्तमान दायित्व के साथ कलेक्टर राजगढ़ का प्रभार अतिरिक्त से सौंपा गया है।