Weather Update: चाइना से बादलों का घुमाव भारत की ओर ,उत्तर- पूर्व भारत में मानसून का असर बढ़ेगा,MP में 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर 

7037

Weather Update: चाइना से बादलों का घुमाव भारत की ओर ,उत्तर- पूर्व भारत में मानसून का असर बढ़ेगा,MP में 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिम से पूर्व की ओर बह रहे बादलों का बवंडर चाइना से मुड़कर भारत की ओर तेज गति से अग्रसर है। इससे भारत के उत्तर -पूर्वी राज्यों में बारिश का असर बढ़ेगा। अगले 24 घंटों में सभी उत्तर पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल, मेघालय में बारिश होगी। बिहार, झारखंड, बंगाल से बादलों का बहाव मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में आज भी उत्तर पूर्व से मानसून चक्र चलेगा। दोपहर बाद मध्य पश्चिम और दक्षिण हिस्से में भी आज बारिश होगी। अभी तीन दिन प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज जम्मू कश्मीर, दिल्ली और राजस्थान में बारिश होगी। दक्षिण राज्यों में सामान्य बारिश रहेगी।