Paris Olympic : पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया!

163
Paris Olympic

Paris Olympic : पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया!

भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा!

Paris : पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने गुरुवार को पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में हुए फाइनल में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ थ्रो फेंका। इससे भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। यह जीत पाकिस्तान के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह ओलंपिक में उनका व्यक्तिगत गोल्ड है। इससे पहले पाकिस्तान ने सिर्फ हॉकी में गोल्ड जीता था।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024: Bronze in Hockey आने पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब के प्लेयर्स को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये 

27 वर्षीय अरशद नदीम की फाइनल में शुरुआत खास नहीं रही। पहले थ्रो के दौरान उनका रनअप ठीक नहीं बैठा। इसकी वजह से उन्होंने फाउल कर दिया। लेकिन, दूसरे प्रयास में नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। नदीम का थ्रो 92.97 मीटर का था। यही से उनका गोल्ड लगभग पक्का हो गया था। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर से अधिक के दो थ्रो फेंके। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी अपना सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो फेंका।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 08.55.06

अरशद नदीम की इस जीत ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। नदीम का जन्म 2 जनवरी, 1997 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू शहर के पास एक छोटे से कस्बे में हुआ था। यह लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर है। वह सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। उनके पिता मोहम्मद अशरफ एक रिटायर्ड निर्माण मजदूर हैं। क्रिकेट अरशद नदीम का पहला प्यार था, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें यह खेल खेलने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने एथलेटिक्स में हाथ आजमाया और जैवलिन थ्रो को अपना पेशा बनाया।