CMO Suspend: 37 रु लाख की खेल सामग्री खरीदी में क्रय नियमों का पालन नहीं करने पर CMO निलंबित

329
Patwari Suspended

CMO Suspend: 37 रु लाख की खेल सामग्री खरीदी में क्रय नियमों का पालन नहीं करने पर CMO निलंबित

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर। नगर पंचायत गुंडरदेही में पदस्थापना के दौरान CMO कुलदीप झा द्वारा 37 रु लाख से अधिक की खेल सामग्रियों की खरीदी में क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। नगरीय प्रशासन विभाग ने वर्तमान में खैरागढ़ में पदस्थ इस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्हें संयुक्त संचालक दुर्ग संलग्न किया गया है।

इस घोटाले के संबंध में मिले जांच प्रतिवेदन के मुताबिक कुलदीप झा प्रभारी ने सीएमओ, पालिका परिषद, गुंडरदेही में पदस्थापना के दौरान जिम सामग्री खरीदी करने में भण्डार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। साथ ही बिना निविदा प्रक्रिया के पार्षद/अध्यक्ष निधि से दो चेक के जरिए एक ही दिन 25 जुलाई 23 को भुगतान प्रमाणित पाया गया है। जिम सामग्री आपूर्ति का देयक (बिल) उपलब्ध नहीं है और न ही भुगतान के पूर्व नस्ती का संधारण किया गया है। कार्यालय के स्टाक पंजी में फर्म से जिम सामग्री खरीदी की प्रविष्टि नहीं है। इससे प्रमाणित होता है कि बिना सामग्री कय किये भुगतान किया गया है। इसके लिए कुलदीप झा उत्तरदायी पाये गये हैं।

इस मामले में नगर पालिका (कार्यपालन/ यांत्रिकी/ स्वास्थ्य) सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम -17 के नियम 33 के अंतर्गत कुलदीप झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वर्तमान में कुलदीप झा खैरागढ़ में पदस्थ थे।