Roof Collapse, 5 Died  : निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरी, ठेकेदार समेत 5 मजदूरों की मौत!

दुर्घटना गुरुवार देर रात घटी, इस छत को हाल ही में भरा गया था!  

472

Roof Collapse, 5 Died  : निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरी, ठेकेदार समेत 5 मजदूरों की मौत!

Indore : जिले में महू के पास सिमरोल में बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से उसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में ठेकेदार भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चोरल में निर्माणाधीन फार्म हाउस और रिसोर्ट की छत गिर गई। छत के नीचे सो रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। सिमरोल पुलिस और ग्रामीणों ने मजदूरों को निकाला।

बताते हैं कि यह घटना गुरुवार देर रात को ही घट गई थी, लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही घटना की जानकारी सिमरोल पुलिस को दी थी। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पूर्व ही छत भरी गई थी और मजदूर इसी छत के नीचे सो रहे थे। अचानक छत गिर गई, जिससे नीचे सो रहे 5 मजदूर दब गए। छत के नीचे दबे मजदूर यहीं पर काम करते थे। यहां कुछ समय से फार्म हाउस और रिसॉर्ट बनाने का कार्य चल रहा था, गुरुवार को क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बताया जा रहा हे की फार्म हाउस मालिक का नाम ममता और अनाय है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि चोरल में एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी। रात में यहाँ कार्यरत मजदूर उसी के नीचे सो गए थे।स्लेब गिरने से व्यक्तियों के दबे होने की सूचना मिली थी। दुर्घटना में पांच शव घटनास्थल से निकाले गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच गए थे राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इस घटना को लेकर एसपी हीतिका वासल और डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा कि यहां काम करने वाले मजदूर इंदौर और अन्य जिलों के निवासी हैं। गुरुवार को ही छत डाली गई थी। काम खत्म करने के बाद पांचों मजदूर रात में खाना खाकर निर्माणाधीन स्लैब के नीचे ही सो गए। लेकिन, उन्हें ये पता नहीं था कि उनकी ये रात की नींद मौत की नींद बन जाएगी।

IMG 20240823 WA0030

जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड पर आई पुलिस और प्रशासन की टीम ने 3 जेसीबी और 1 पोकलेन की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद स्लैब के मलबे से एक के बाद एक पांच मजदूरों के शव निकाले गए हैं।

इन लोगों की हुई मृत्यु

1) पवन पंचाल पिता भंवरलाल पांचाल (35 साल) निवासी बांसवाड़ा राजस्थान हाल मुकाम 163, सागर कॉलोनी राऊ इंदौर।

2) हरिओम पिता रमेश मालवी (22 साल) निवासी ग्राम उन्मोद जिला शाजापुर।

3) अजय पिता रमेश मालवी (20 साल) निवासी जिला शाजापुर।

4) राजा पिता शेर सिंह (22 साल) निवासी इंदौर।

5) गोपाल (काका) पिता बाबूलाल प्रजापति (45 साल) निवासी छोटा बांगड़दा इंदौर। O

दो-दो लाख रु देने की घोषणा

हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि महू-चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की दुखद मृत्यु होना अत्यंत दुःखद है।हादसे में घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन को करने के निर्देश दिए हैं।