Corona in Bollywood : नोरा और अर्जुन कपूर के बाद कई सितारे संक्रमित

कई कलाकारों ने कोरोना होने की बात छुपाई, कुछ ने खुद बताया

692

 

Mumbai : कोरोना की तीसरी लहर का कहर बॉलीवुड पर टूटता दिखाई देने लगा है। एक के बाद कलाकार कोरोना पॉजिटिव होने लगे। कुछ ने अपने पॉजिटिव होने की बात उजागर कर दी, कुछ ने छुपा ली और होम क्वारेन्टाइन हो गए। अर्जुन कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। नोरा फ़िलहाल होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को कंफर्म किया। वे 28 दिसंबर को ही पॉजिटिव पाई गई थीं।

तीसरी लहर में सबसे पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट कराया गया और कई कलाकारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपूर फैमिली में अर्जुन कपूर सहित अंशुला कपूर, रिया कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पुरानी हीरोइन अनिता राज भी पॉजिटिव हो गई है।

शूटिंग पर असर होने लगा

ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर भी पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई।