Weather Update: पूर्व से पश्चिम और उत्तर से पूर्व की ओर बहे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश, MP में गर्मी का रौद्र जारी 

39

Weather Update: पूर्व से पश्चिम और उत्तर से पूर्व की ओर बहे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश, MP में गर्मी का रौद्र जारी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का दौर चल रहा है। इन राज्यों में रुक रुक कर भारी बारिश हो रही है। पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है और रास्तों में जाम की स्थिति बन रही है। जबकि पंजाब, हरियाणा दिल्ली, यूपी में मौसम लगभग साफ होने से यहां गर्मी का आलम शबाब पर है। उत्तर से बादलों का रुख उत्तर पूर्व के राज्यों में बना हुआ है जहां आज भी असम, अरुणाचल सहित सटे राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से बादलों का घुमाव छग, उड़ीसा से होते हुए तेलंगाना, आंध्रा, तमिलनाड, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र की ओर चल पड़ा है। इससे उक्त राज्यों में मानसून पूर्व की बारिश बीच बीच में हो रही है। बादलों का रुख हवाओं के साथ अरब सागर के यमन, ओमान की ओर चल पड़ा है। इस तरह दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी समुद्र में बादलों की उथल पुथल मौसम की चाल में परिवर्तन कर रही है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तो जबलपुर में 42 से 44 डिग्री होने की संभावना है। वहीं भोपाल 40 से 42 और इंदौर 40 से 41 डिग्री तक जा सकता है।

प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश की संभावना पहले दक्षिण -पूर्व इलाकों में अगले 48 घंटों में हो सकती है जबकि मध्य और पश्चिमी इलाकों में 31 मई से हो सकती है।