PM मोदी के शब्दों को आत्मसात कर संगठन पर्व में बनाना हैं रिकार्ड- बोले मंत्री चेतन्य काश्यप!

- प्रधानमंत्री की सदस्यता के साथ आरंभ हुआ भाजपा का संगठन पर्व!

84

PM मोदी के शब्दों को आत्मसात कर संगठन पर्व में बनाना हैं रिकार्ड- बोले मंत्री चेतन्य काश्यप!

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का नईदिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण हुआ। रतलाम के रंगोली सभागृह में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व सभी ने सीधा प्रसारण देखा।

 

मंWhatsApp Image 2024 09 02 at 10.43.00 PM 1त्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर सदस्यता अभियान चलाना है। संगठन पर्व के रूप में मिले इस कार्य में सबको मिलकर मध्यप्रदेश का नया रिकार्ड बनाए।

WhatsApp Image 2024 09 02 at 10.42.59 PM 1

काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के शिल्पकार हैं। हर घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाए जाए और जिले में ऐसे नवाचार करें जिनसे प्रदेश ही नहीं देश में रतलाम की चर्चा हो। आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे हर वर्ग से संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाए। हमें देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य में अधिक से अधिक योगदान देना है।

WhatsApp Image 2024 09 02 at 10.43.00 PM

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने मंत्री काश्यप को सदस्यता दिलाई। आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने तथा आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।