WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Show Cause Notice: ड्यूटी से नदारद डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी

485

Show Cause Notice: ड्यूटी से नदारद डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जार

छतरपुर: बीते रोज महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुखर्रा में गोली लगने के कारण घायल हुए एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां ड्यूटी चिकित्सक के नदारद रहने के कारण एक अन्य चिकित्सक को युवक का इलाज करना पड़ा। अब इस मामले को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।

सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे गोली लगने से घायल हुए युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। शाम की ओपीडी में डॉ. संजना रॉबिन्सन की ड्यूटी थी लेकिन वे जानकारी दिए ड्यूटी से गायब रहीं। उनकी अनुपस्थिति में एक अन्य चिकित्सक ने घायल का इलाज किया।
सिविल सर्जन ने मामले को संज्ञान में लेकर डॉ. संजना रॉबिन्सन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर डॉ. संजना रॉबिन्सन के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।