WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

देखो अपना देश सबसे पहले मध्यप्रदेश के जरिए- MP में पर्यटकों को लुभाएगी सरकार

3

देखो अपना देश सबसे पहले मध्यप्रदेश के जरिए- MP में पर्यटकों को लुभाएगी सरकार

भोपाल: भारत से बाहर रह रहे प्रवासी भारतीयों को भारत दर्शन कराने और देश में रह रहे लोगों को अपना मध्यप्रदेश दिखाने के लिए राज्य सरकार दो अभियान शुरु करेगी। इसे देखो अपना देश सबसे पहले मध्यप्रदेश नाम दिया जाएगा। प्रवासी भारतीयों को अपने अवकाश के दौरान भारत दर्शन के लिए प्रेरित करने देखो अपना देश अभियान शुुरु किया जाएगा।

देखो अपना देश सबसे पहले मध्यप्रदेश के तहत सभी पर्यटन हितधारकों को अधिक से अधिक घरेलु पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी तरह मध्यप्रदेश से जुड़े सभी प्रवासी भारतीयों को देखो अपना देश तथा अपने अवकाश भारत में व्यतीत करने के लिए फ्रेंड्स आफ एमपी एवं अन्य एसोसिएशन के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के काफी सारे भारतीय नौकरी और कारोबार के सिलसिले में भारत से बाहर रह रहे है। ये प्रवासी भरतीय अब भारत दर्शन के लिए आए इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान प्रवासी भारतीय विभाग चलाएगा। भारत से बाहर रह रहे प्रवासी भारतीय यदि भारत आते है तो इससे भारत में पर्यटन बढ़ेगा और प्रवासी भारतीय भी भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों और एतिहासिक महत्व के स्थलों, पुरातत्व स्थलों उनके इतिहास और भारत की संस्कृति, कला के बारे में अच्छे से जान पाएंगे। इसके लिए प्रवासी भारतीय विभाग friends of MP की मदद लेगा।

भारत के बाहर रह रहे प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश में लाने के लिए पहल की जाएगी। मध्यप्रदेश में सांची, भीमबैठका,खजुराहो जैसी विश्व धरोहर है। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदय से भरपूर पहाड़ों, झरनों के सौंदर्य, गहरी खाईयों और सूर्य दर्शन के स्पाट के लिए प्रसद्धि पहाड़ों की रानी पचमढ़ी, मांडू का जहाजमहल के अलावा वन्य प्राणियों से परिपूर्ण कई वन्य प्राणी अभ्यारण्य मौजूद है इनमें पन्ना, पेंच, रातापानी और वन विहार प्रमुख है।

मध्यप्रदेश में पर्यटकों को क्षेत्रीय कला और संसकृति, वहां के खानपान से अवगत कराने के लिए होम स्टे जैसी पहल शुरु की गई है। इन सभी स्थानों पर देश के दिल मध्यप्रदेश मेें पर्यटकों को आने के लिए प्रेरित करने के लिए पर्यटन विभाग अभियान शुरु करेगा।

*स्टेट ब्रांडिंग के बजट से चलेगा मेरा भारत मेरा योगदान अभियान-* 

स्टेट ब्रांडिंग के बजट का उपयोग कर राज्य सरकार मेरा भारत-मेरा- योगदान विषय पर 90 दिवसीय जनजागरुकता अभियान संचालित कर नागरिकों को उर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करेगी। यह अभियान जनसंपर्क विभाग चलाएगा। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह का कहना है कि प्रदेश के नागरिकों को उर्जा सरंक्षण, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के विवेक पूर्ण उपयोग के लिए जागरुक करने विभाग समन्वित रुप से कार्यवाही करेगा, अभियान चलाया जाएगा।