CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे, कल हरियाणा में 3 चुनावों सभाओं को करेंगे सम्बोधित  

135

CM Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे, कल हरियाणा में 3 चुनावों सभाओं को करेंगे सम्बोधित 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपरान्ह में भोपाल से दिल्ली जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा में तीन चुनावों सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव आज प्रातः 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लालघाटी पहुंचेंगे_ और स्वर्गीय उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री जी प्रातः 11 बजे राजभवन पहुंचेंगे और मध्यप्रदेश के नव नियुक्त चीफ जस्टिस के शपथ विधि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 11.30 नरेला विधानसभा के महामाई मंडल सेमरा के-बूथ क्रमांक 138 व 134 (वार्ड 37 व 38) में आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपरान्ह 3.20 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा में तीन चुनावों सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री जम्मू और झारखंड में भी सभाएं कर चुके है।