Non IPS Will Also Become SP : नॉन IPS अधिकारी भी अब बन सकेंगे एसपी, एमपी पुलिस में बड़ा बदलाव!

राज्य पुलिस सेवा के सीनियर अफसरों के प्रमोशन के अवसर बढ़ेंगे!

153

Non IPS Will Also Become SP : नॉन IPS अधिकारी भी अब बन सकेंगे एसपी, एमपी पुलिस में बड़ा बदलाव!

Bhopal : मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर अब नॉन आईपीएस अधिकारी भी पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर नियुक्त किए जा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत, इन अधिकारियों के कंधे पर अशोक चिह्न के साथ ‘एक स्टार’ लगाया जाएगा, जो उनकी नई भूमिका को दर्शाएगा।

सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के कॉडर रिव्यू की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे राज्य पुलिस सेवा के सीनियर अफसरों के प्रमोशन के अवसर बढ़ेंगे। इस बदलाव से प्रदेश के 16 जिलों में नए एसपी और सात बटालियनों में कमांडेंट नियुक्त करने की संभावना है।
जिलों में मैहर, पांढुर्ना, मऊगंज, आलीराजपुर, डिंडोरी, हरदा, राजगढ़, आगर मालवा, निवाड़ी, अनूपपुर, उमरिया, बड़वानी, श्योपुर, नीमच, इंदौर देहात और भोपाल देहात शामिल हैं। वहीं, 5वीं वाहिनी मुरैना, 17वीं वाहिनी भिण्ड, 18वीं वाहिनी शिवपुरी, 23वीं वाहिनी भोपाल, 34वीं वाहिनी जावरा, 10वीं वाहिनी सागर और 29वीं वाहिनी दतिया में भी नियुक्तियों की संभावना है। इसके अलावा, RAPTC इंदौर में भी सेनानी के रूप में पदस्थ किया जा सकता है। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में उठाया गया है।